ब्रेकिंग न्यूज़

Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी

मानसून सत्र शुरू होने से पहले विस अध्यक्ष और परिषद के कार्यकारी सभापति से CM नीतीश ने की मुलाकात

मानसून सत्र शुरू होने से पहले विस अध्यक्ष और परिषद के कार्यकारी सभापति से CM नीतीश ने की मुलाकात

22-Jul-2024 11:05 AM

By First Bihar

बीजेपी के सीनियर नेता अवधेश नारायण सिंह को बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति बनाया गया है। इसको लेकर आज मानसून सत्र शुरू होने के पहले सचिव कक्ष में पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया। इसके बाद इनको बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के तरफ से बधाई दी गई। 


भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद में गया स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य हैं। भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के कोंधुआ ग्राम निवासी श्री सिंह जून 2020 से अगस्त 2022 तक विधान परिषद के सभापति की जिम्मेवारी निभा चुके हैं। इसके पूर्व 8 अगस्त 2012 से 8 मई 2017 तक वे सभापति रह चुके हैं। जेडीयू नेता और पूर्व सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद यह पद खाली  हुआ था। 


मालूम हो कि, तीन बार के एमएलसी ठाकुर ने लगभग दो वर्षों तक पद पर रहने के बाद 14 जून को विधान परिषद चेयरमैन का पद छोड़ दिया था। एनडीए सरकार के दौरान जून 2020 से अगस्त 2022  तक अवधेश नारायण सिंह पहले भी विधान परिषद सभापति रह चुके हैं। उस समय विधानसभा में विजय सिन्हा स्पीकर थे।