Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
09-Aug-2024 12:25 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक अचंभित कर देना मामला है। जहां एक शिक्षिका के द्वारा कक्षा 9 की छात्राओं की बेरहमी से पिटाई की गई है। यह मामला मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भीखाडीह का है। वहीं घटना के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल शिक्षिका को क्लास लेने से रोकते हुए विभागीय कार्रवाई करने की बात कही है।
दरअसल, संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भीखाडीह विज्ञान की शिक्षिका निभा कुमारी क्लास नाइन में छात्राओं को पढ़ा रही थी। इसी बीच बिना गलती के शिक्षिका निभा कुमारी ने छ: छात्राओं को डस्टर से मारने लगी। एक छात्रा आरती कुमारी को डस्टर फेंक कर मारी जो उसके आंख पर जा लगी। जिसमें उसका आंख बाल बाल बच गया लेकिन चेहरे पर सूजन आ गई है। वहीं पांच छात्राओं को भी डस्टर से एवं थप्पड़ से बड़ी बेरहमी से पिटाई करने लगी।
वहीं, इस पिटाई की वजह से छात्राओं के शरीर पर काले काले निशान हो गए है। इतना ही नहीं जब इस मामले को लेकर अभिभावक स्कूल पहुंचे तो शिक्षिका के द्वारा उनलोगो के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। उसके बाद इस संबंध में छात्राओं ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर उक्त शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इधर, मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार विद्यालय पहुंच कर जानकारी ली। पिटाई की शिकार छात्रा खुशबू कुमारी, अंकिता कुमारी, राधा कुमारी, पूजा कुमारी के ने बताया कि निभा कुमारी विज्ञान की शिक्षिका हैं। बगैर कोई गलती किए शिक्षिका ने बेरहमी से हमलोगों के साथ मारपीट की। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही इसके बारे में जानकारी मिली तो वह विद्यालय पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी लिए। उक्त शिक्षिका को विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के समक्ष कड़ी फटकार लगाई गई तथा उनके खिलाफ जो भी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
उधर छात्रों के द्वारा कहा गया कि उक्त शिक्षिका मानसिक रूप से बीमार हैं तथा इस वजह से बिना किसी कारण छात्राओं से मारपीट करने लगते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए उक्त शिक्षिका को क्लास लेने से रोक दिया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिक्षिका के बारे में पता किया गया। यहां के पहले जमालपुर के रामपुर विद्यालय में पदस्थापित थी। कभी-कभी यह मानसिक रूप से बीमार हो जाती थी और दवाई लेने के बाद फिर ठीक हो जाती थी। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी।