ब्रेकिंग न्यूज़

LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान

मानहानि केस में राहुल गांधी की आज कोर्ट में पेशी, अमित शाह पर विवादित टिप्पणी का मामला

02-Jul-2024 08:23 AM

By First Bihar

DESK: अपने विवादत बयानों को लेकर फजीहत झेल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर की कोर्ट में सशरीर उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना है। सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को आज कोर्ट में तलब किया है।


दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान साल 2018 में एक प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी के बयान के खिलाफ सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्र ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कराया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए केस चलाने का आदेश दिया था।


इस मामले में राहुल गांधी फरवरी महीने में सुल्तानपुर के दीवानी कोर्ट में पहुंचे थे, जहां अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। 20 फरवरी को अपनी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर राहुल गांधी को कोर्ट में उपस्थित होना पड़ा था और तब से वह बेल पर चल रहे हैं। अब इस मामले में कोर्ट आज सुनवाई करेगा। राहुल गांधी को कोर्ट में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा।


बता दें कि बीते 26 जून को मामले पर सुनवाई करते हुए सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो जुलाई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। संसद का सत्र चल रहा है, ऐसे में राहुल गांधी आज कोर्ट में पेश होते हैं या अपने वकील के जरिए अगला डेट लेते हैं, यह देखन होगा।