खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Aug-2023 05:00 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जो घटना घटी उसके लिए क्या नीतीश कुमार की सरकार माफी मांगेगी। बेगूसराय में एक दलित परिवार से आने वाली बहन के साथ निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया था। नीतीश कुमार जी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। यह बात है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।
दरअसल, सम्राट चौधरी सवाल किया गया कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का कहना है कि जिस तरह से मणिपुर में घटना हो रही है आने वाले दिनों में ऐसी घटना देश के अधिकतर परिवर्तन राज्यों में होगी। इसके जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि, बिहार में पिछले दिनों जो घटना घटी क्या उसके लिए नीतीश सरकार माफी मांगेगी ? जिस तरह से बेगूसराय में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया उसके लिए नीतीश कुमार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इसके अलावा महागठबंधन के एक साल पूरे होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सुशासन की बरसी है। विकास समाप्त हो गया है सुशासन की बरसी मनाने का काम किया जा रहा है। यह लोग अपनी सरकार का बरसी मना रहे हैं। बिहार में सुसाशन ख़त्म हो चूका है यह बातें अब हर कोई जानता और समझता है और इसी को लेकर महागठबंधन के लोग बरसी मना रहे हैं।
इधर, सम्राट चौधरी ने यह भी ऐलान किया है कि भाजपा कल से पूरे बिहार में धिक्कार रैली का आयोजन करेगी। इसके जरिए पूरे प्रदेश में नीतीश और तेजस्वी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का प्रयास किया जाएगा। नीतीश कुमार की सरकार बिहार पर धिक्कार है और धिक्कार मार्च के माध्यम से पूरे बिहार को यह चीजें बताई जाएगी।