ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

बिहार : बदमाशों ने पहले बेटी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, बाद में वीडियो दिखाकर मां को भी..

24-Sep-2021 07:26 AM

PATNA : तकनीक का सहारा लेकर घिनौनी वारदात को अंजाम देने का नया मामला सामने आया है। शेखपुरा की रहने वाली एक मां और बेटी के साथ बदमाशों ने जिस वारदात को अंजाम दिया उसे सुनकर कलेजा कांप जाएगा। दरअसल शेखपुरा जिले के अरियरी थाना इलाके में रहने वाली एक 14 साल की छात्रा के साथ बदमाशों ने पहले दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो बनाया और फिर उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर छात्रा की मां का भी अश्लील वीडियो बना लिया। मामला महिला थाने पहुंचा तो अब पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 


दरसअल यह मामला तब उजागर हुआ जब बदमाशों ने मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित मां-बेटी गुरुवार को महिला थाने पहुंची। उन्होंने विनोद कुमार, ऋतुराज कुमार और कुणाल कुमार के खिलाफ एफआईआर कराई है। तीनों आरोपित घर से फरार हैं। पुलिस की सुरक्षा में पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। पुलिस में जो कंप्लेंट दर्ज कराई गई है उसके मुताबिक तीन महीने पहले विनोद कुमार ने शाम में छात्रा को पकड़ लिया। उसे पकड़कर सुनसान मकान में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। 


छात्रा घटना के बाद चुप रह गयी। इससे परिजन को इसकी जानकारी नहीं हुई। फिर आरोपित ने धमकी देकर वीडियो कॉल से छात्रा की मां का भी अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद भी छात्रा और उसकी चुप रहे लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस में कम्प्लेन दर्ज करायी है। महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने कहा है कि अश्लील वीडियो पुलिस के पास पहुंच चुका है। व्हाट्सएप कॉल के जरिए वीडियो बनाया गया इसकी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है पुलिस इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो सभी अपने ठिकाने से फरार पाए गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।