बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
09-Dec-2019 11:23 AM
BHAVNAGAR: कहते हैं मां के आंचल में उसकी बच्चियां सबसे ज्यादा महफूज रहती हैं...कहते हैं बच्चे की हिफाजत के लिए एक मां पूरी दुनिया से लड़ लेती है..कहावत ये भी है कि एक बेटा भले कलयुगी हो जाए लेकिन एक मां कभी कुमाता नहीं होती है...लेकिन तब क्या हो जब एक मां अपने ही जिगर के टुकड़े के इज्जत को तार-तार कर दे.
ममता को शर्मसार और हैवानियत को तार-तार करती ये खबर गुजरात के भावनगर से है, जहां 12 साल की एक लड़की के साथ गेंगरेप के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक लड़की की मां जुर्म के इस घिनौने अपराध में शामिल थी और अपनी पति को बेहोश करके वो अपनी बेटी का गैंगरेप कराती थी.
घटना पालिताना तालुका इलाके की है. इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. पीड़िता के पिता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने एक साल से ज्यादा वक्त तक उसकी बेटी के साथ लगातार रेप किया और उसकी पत्नी ने भी अपनी बेटी के रेप में मदद की. पीड़िता ने बताया कि उसके पिता के खाने में कुछ मिला दिया जाता था जिससे वह बेहोश हो जाते थे. पिता के बेहोश होने पर आरोपी उसके साथ रेप करते थे. पीड़ित लड़की के पिता ने आरोपियों की पहचान शांति धांधुकिया, बाबूभाई सरतनपारा और चंद्रेश सरतनपारा के रूप में की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है, वहीं आरोपी मां फरार चल रही है.