ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई… डिस्क्वालिफाई होने के...

मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई… डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

08-Aug-2024 07:07 AM

By First Bihar

DESK : भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार 8 अगस्त को तड़के सुबह कुश्ती से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना।’ इससे पहले पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले उन्हें 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से डिस्क्वालिफाई होना पड़ा था, जिसके बाद विनेश ने यह फैसला लिया। 


वहीं, विनेश के इस फैसले के बाद उनका ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। वह 2016, 2020 और 2024 ओंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, मगर वह एक भी बार मेडल नहीं जीत पाईं। पेरिस में फाइनल में पहुंचने के बाद उनका सिल्वर मेडल कन्फर्म हो गया था, मगर ओवरवेट होने की वजह से वह डिस्क्वालिफाई हो गईं।


विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, ‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी।’ इससे पहले विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में 50Kg वर्ग में लड़ रही थी। 6 अगस्त को उन्होंने तीन पहलवानों को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई थी, इनमें वर्ल्ड नंबर-1 और गत ओलपिक चैंपियन युइ ससाकी भी शामिल थीं। हालांकि मुकाबले के अगले दिन 100 ग्राम वजन अधिक होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।


उधर, विनेश फोगाट ने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) में ओलंपिक के फैसले के खिलाफ शिकायत की है। विनेश फोगाट को पदक मिलेगा या नहीं इस बारे में सीएएस गुरुवार को अंतरिम फैसला सुनाएगा। विनेश ने वजन कम करने के लिए रात-रात भर मेहनत की, जिससे शरीर में पानी की कमी के कारण वह बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।