ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार : मां के आशिक को दोनों बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला, चुपके से आधी रात को मिलने पहुंचा था

06-Jun-2021 10:35 AM

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले में मां के आशिक की उसके दोनों बेटों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही एक अधेड़ के साथ अवैध संबंध था. उसके दोनों बेटों को इस बात की जानकारी थी. शनिवार की देर रात जब आशिक महिला से मिलने उसके घर में घुसा तो उसके दोनों बेटों ने देख लिया. पहले तो दोनों ने आशिक के हाथ-पैर बांध दिए और फिर उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. दोनों बेटों ने अपनी मां के आशिक को तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. 


घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिणे गांव की है. मृतक की पहचान संतोष साह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक संतोष साह का भगत साह की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. शनिवार देर रात वह महिला से मिलने के लिए उसके घर में घुसा था. इसी दौरान भगत साह के पुत्र अजय साह ने उसे देख लिया, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर घरवाले जाग गए. अपने भाई के साथ मिलकर अजय ने संतोष साह को बंदी बना लिया. उसके हाथ-पैर बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया. 


मारपीट की आवाज सुनकर ग्रामीण आए. उन्होंने मारपीट बंद कर बात को सुलझाने की सलाह दी, लेकिन दोनों नहीं रुके. संतोष को उन्होंने तब तक पीटा, जब तक कि उसकी सांस नहीं उखड़ी. बेरहमी से मारपीट की वजह से उसकी मौत हो गई. इसके बाद अजय और उसके भाई ने संतोष की घर से 200 मीटर दूर शव को महिला के गेट पर फेंक दिया. सुबह के 4 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. 


इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है. इस मामले में पुलिस ने 1 बेटे की गिरफ्तारी की है, जबिक मां और दूसरा बेटा मौके से फरार है. पुलिस आरोपी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह भी स्वीकार कर लिया है.