ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

मां के आशिक की हत्या करने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने मुंगेर से पकड़ा, छत्तीसगढ़ पुलिस ले गयी साथ

01-Mar-2023 05:55 PM

By First Bihar

MUNGER: मां के आशिक की हत्या मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर से गिरफ्तार किया। आरोपी की मां ने अपने दोनों बेटों पर प्रेमी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मुंगेर पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद दोनों को छत्तीसगढ़ लेकर पुलिस रवाना हुई है। 


दरअसल मामला छत्तीसगढ़ का है जहां की पुलिस आज मुंगेर पहुंची और हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के जिला चापा के जहांगीर गांव में 11 दिसंबर 2019 को गला बदाकर हत्या की थी। मृतक की पहचान धरमबीर सिंह के रुप में हुई। शोभा देवी नाम की महिला का मृतक धर्मवीर सिंह के साथ अवैध संबंध था। उसने छत्तीसगढ़ पुलिस को बताया था कि धर्मवीर सिंह के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब वे लोग छत्तीसगढ़ में रहते थे तभी से यह सब चल रहा था। लेकिन इस बात की भनक उनके दोनों बेटों को लग गयी। फिर क्या था दोनों बेटों ने मिलकर प्रेमी धर्मवीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।


घटना की जांच में जुटी छत्तीसगढ़ पुलिस को शोभा देवी ने घटना में अहम जानकारी दी। जिसके बाद उसके दोनों बेटे छोटू सिंह और संदीप सिंह की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी। इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर पुलिस से संपर्क कर फरार दोनों आरोपियों की जानकारी दी जिसके बाद कई बार छत्तीसगढ पुलिस मुंगेर आई लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।लेकिन इस बार पुलिस ने दोनों आरोपी छोटू सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को मुंगेर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई।