ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्रॉली बैग में शव मिलने से सनसनी, युवती की लाश होने की आशंका; बदमाशों ने हत्या कर ठिकाने लगाया Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Bihar Crime News: बिहार में नशीली दवाओं की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1.48 लाख ट्रामाडोल टैबलेट जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट Road Accident : माघी पूर्णिमा पर बड़ा हादसा: बक्सर–मोकामा में सड़क दुर्घटनाओं में 7 की मौत, पटना गंगा घाट पर 2 श्रद्धालु डूबे Bihar RERA : बिहार रेरा ने प्रोजेक्ट निबंधन प्रक्रिया को बनाया आसान, अब ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे बिल्डर Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल

मां दुर्गा को भगवान न मानने वाले विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, कहा - ब्राह्मणों को पूजा कराने की ठेकेदारी मिली है क्या?

मां दुर्गा को भगवान न मानने वाले विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, कहा - ब्राह्मणों को पूजा कराने की ठेकेदारी मिली है क्या?

06-Nov-2023 10:49 AM

By First Bihar

PATNA : दुर्गा सप्तशती और रामायण के सभी पात्र काल्पनिक हैं। 1976 में सुप्रीम कोर्ट ने जो आर्डर दिया था उसे निकाल कर देख लीजिए। यह बातें तेजस्वी यादव के विधायक फतेह बहादुर ने कही है। इसके साथ ही इन्होंने लालू को सबसे बड़ा देवता बताया है और यह तक कह डाला है कि इन्होंने ही मुहं के आवाज तक दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा में आज से शीतकालीन सत्र का संचालन हो रहा है। लिहाजा इस सत्र में भाग लेने के लिए तमाम विधायक विधानसभा पहुंच रहे हैं। ऐसे में जब पिछले दिनों मां दुर्गा को लेकर विभाजित बयान देने वाले राजद के विधायक विधानसभा के पोर्टिको में नजर आए तो उन्होंने कहा कि -लाल यादव ने बिहार के गरीब दलित और पिछड़ों के मुंह में आवाज दिया। यही देवता है इनसे बड़ा देवता कोई नहीं है। शुरू से ही कहता रहा हूं कि मेरे भगवान लाल यादव ही रहे।


लालू के विधायक ने कहा कि - देवता और जनता के बीच में जो बिचोलिया है वही लोग नफरत फ़ैलाने का काम कर रहे हैं। मैं कहां किसी को पूजा करने से मना कर रहा हूं। मैं तो यह कह रहा हूं कि बिचौलिया के वजह से लोगों को अधिक खर्च हो रहा है पूजा -पाठ करने में तो इसमें गलत क्या है। इसके अलावा उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही है ब्राह्मण को ठेकेदारी मिली है क्या पूजा पाठ करवाने की। 


इसके अलावा हमें खुद के पूजा पाठ करने के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैं करता हूं पूजा। मैं देवता का पूजा करता हूं। मुंबई जो देवता है मैं उनकी पूजा करता हूं। देवता का शाब्दिक अर्थ होता है जो हमें कुछ देता है माता-पिता ने हमें जन्म दिया। गुरु ने ज्ञान दिया। सावित्री बाई ने महिलाओं को सम्मान दिया। भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक अधिकार दिया और लाल यादव ने बिहार के गरीब दलित और पिछड़े समाज के मुंह में आवाज दिया तो मैं उनकी पूजा करता हूं वही सबसे बड़े देवता हैं।

पटना से इंद्रजीत पांडे की रिपोर्ट