ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज

Home / news / मां ने अपने आशिक से कराई बेटी की शादी, पीठ पीछे दामाद के...

मां ने अपने आशिक से कराई बेटी की शादी, पीठ पीछे दामाद के साथ बनाती रही गंदा रिश्ता

15-Mar-2020 04:44 PM

DESK : एक ऐसी अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल घटना एक ऐसी औरत से जुड़ी है. जिसने अवैध संबंध को जारी रखने के लिए अपने खून के रिश्ते को तार-तार कर दिया. अपने अवैध रिश्ते को बचाये रखने के लिए एक औरत ने अपने ही आशिक के साथ बड़ी बेटी की शादी रचा दी. इस सच्चाई के सामने आने के बाद रिश्ते की तंगी से बेटी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. 


मामला हैदराबाद का है. जहां एक 17 साल की बेटी ने अपनी मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बेटी का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन की मौत के पीछे उसकी मां का ही रोल है. उसकी मां ने ही अपनी बड़ी बेटी को आत्महत्या करने पर मजबूर किया है. बेटी का आरोप है कि उसकी मां तकरीबन एक साल से पिता से दूर रहती थी. अपने आशिक के साथ अवैध रिश्ता बनाती थी. 


छोटी बेटी ने बताया कि उसकी मां अनीता का किसी पेरम नवीन कुमार नाम के लड़के के साथ गलत संबंध है. उसने बताया कि पेरम नवीन अक्सर उसके घर पर आकर मां के साथ घंटों समय बिताता था. नवीन के साथ अपने संबंध को आगे बढ़ाने के लिए, अनीता ने अपनी बड़ी बेटी से उसकी शादी करा दी. लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी बड़ी बेटी को ये सब बर्दाशत नहीं हुआ जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


छोटी बेटी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला हैदराबाद के एक कॉलेज में छात्रा थी. पिछले साल दिसंबर में जब उसकी बहन को अपनी मां के साथ नवीन के संबंधों के बारे में पता चला तो मृतका अपने पति का घर छोड़ने की धमकी दी थी. इसके बाद उसने अपनी मां और पति को धमकी दी थी कि अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी. आखिर में उसने तंग आकर अपनी  जान दे दी. मृतका की बहन ने मिरापेट पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.