ब्रेकिंग न्यूज़

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

मां-बेटी के साथ रेप कर बदमाश ने बनाया अश्लील वीडियो, पति के मर्डर के बाद पुलिस की उड़ी नींद

मां-बेटी के साथ रेप कर बदमाश ने बनाया अश्लील वीडियो, पति के मर्डर के बाद पुलिस की उड़ी नींद

03-Dec-2019 05:16 PM

DESK : महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. हैदराबाद की घटना के बाद पूरे देश में आज आक्रोश है. एक ऐसी वारदात सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. मां-बेटी के साथ रेप कर अश्लील वीडियो बनाने का एक मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, बदमाश ने कुकर्म की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद उसके पति का मर्डर कर दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए.


वारदात उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की है. जहां एक वहशी दरिंदे ने मां-बेटी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसका विरोध करने पर उसने पति की हत्या भी कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश ने पहले मेडिकल दुकान से यौनवर्धक दवा ख़रीदा था. दवा की सेवन के बाद उसने पहले महिला के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान शोर सुनकर 10 साल की मासूम उठी तो उसके साथ भी अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम द‍िया. इसका विरोध करने पर उसने पति का मर्डर कर दिया. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उसने इस वारदात का वीड‍ियो अपनी भाभी को द‍िखाया.



आजमगढ़ पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए वहशी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. आजमगढ़ एसपी के मुताबिक बदमाश ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपनी भाभी को दिखाया. घटना का वीडियो देखते ही उसकी भाभी भी बेहोश हो गई और जब होश में आई तो उसने पति सहित अपने गांव के मुखिया को भी बताया. वारदात के बाद लूट और हत्या की सिचुएशन बनाकर वह मौके से भागने की कोशिश में था.


एसपी ने बताया कि घटना का वीडियो अभी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. पूछताछ के दौरान आरोपी बदमाश ने यह कुबूल किया है कि उसने मोबाइल तोड़कर नदी में फेंक दिया था. पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से मोबाइल को नदी से बरामद किया. स्थानीय लोग कातिल को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.