कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
05-Jun-2022 08:57 AM
By Tahsin Ali
PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत काला बलुआ यादव टोला के पास गोलीकांड और लूटकांड में ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जाता है कि रानीगंज से खरीदारी कर लौट रहे व्यापारियों को हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटपाट कर गाड़ी चालक रणविजय मंडल को मौत के घाट उतार दिया।
मृतक ड्राइवर मधेपुरा का रहने वाला था। इस संबंध में मोबाइल व्यापारी मुन्ना सहनी ने बताया कि अपने सहयोगी प्रवीण कुमार एवं गाड़ी चालक रणविजय मंडल के साथ चार चक्का वाहन बीआर 11 एएस 4960 से मोबाइल के बकाया का तगादा करके रानीगंज से चंपानगर होते हुए पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने चंपानगर पेट्रोल पंप के पास से ओवरटेक करना शुरू कर दिया।
वहीं, सरसी थाना के काला बलुआ यादव टोला के पास व्यापारी के गाड़ी को रोककर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर मोबाइल व्यापारी मुन्ना सहनी से नगद 45 हजार रुपया लूट लिए। उसके बाद सहयोगी प्रवीण से भी 8 हजार रूपया ले लिए। जब अपराधियों ने गाड़ी चालक से रूपए मांगे तो चालक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद अपराधियों ने गुस्से में आकर चालक को गोली मार दी। गोली चालक के सीने में लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पीड़ित व्यापारी ने इस घटना की जानकारी सरसी थाना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।