ब्रेकिंग न्यूज़

गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगाओं की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे

Home / news / लुटेरा दूल्हा : लड़कियों को फंसा कर किया शादी, पैसों की रखी मांग,...

लुटेरा दूल्हा : लड़कियों को फंसा कर किया शादी, पैसों की रखी मांग, नहीं देने पर किया ये ...

06-Dec-2022 05:56 PM

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक रोचक मामला निकल कर सामने आया है। यहां, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता को सुसराल वालों के तरफ से जहर खिलाकर जान लेने की योजना बनाई गई, लेकिन इस बात की भनक दुल्हन को लगी गई और उसकी जान बच गई। लेकिन, बात महज  इतनी ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी बात इस घटना के पीछे की वजह है। 


दरअसल, बिहार के मधेपुरा निवासी एक युवती को गांव के एक समारोह में सिमरी बख्तियारपुर रहने वाल एक युवक से मुलकात हुई। जहां  दोनों ने एक- दूसरे का अपना निजी नंबर आदान - प्रदान किया। इसके बाद दोनों की बातचीत फ़ोन के जरिए होने लगी, बात शादी तक पहुंच गई।  फिर दोनों ने किसी तरह अपने घर वालों को समझाकर शादी कर ली। लेकिन, शादी के डेढ़ महीने बाद ही युवक द्वारा युवती को प्रताड़ित शुरू कर दिया गया। इसके साथ लड़की की दहेज़ न देने के कारण पिटाई भी शुरू कर दी गई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लगातार 10 लाख रुपये दहेज़ का डिमांड किया जा रहा है साथ ही उसने आरोप लगाया है कि। जिस लड़के से तुम प्यार करती हो वह तुम्हारे साथ महज एक नाटक कर रहा था, उसका पेशा ही इस तरह से लड़कियों को फंसा कर पैसा वसूली करना है। 


इसके बाद भी युवती अपने ससुराल वालों की बात नहीं मानी और उसने अपने घर वालों से पैसा नहीं मांगा। जिसके बाद युवक द्वारा उसे तीन बार जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। लेकिन, वह असफल रहा।  इसके बाद अब एक बार फिर से उसने युवती के खाने में जहर मिला दिया। जिसे बाद इस खाने से उसका तबीयत बिगड़ने लगा। जिसे ईलाज के लिए लेकर अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं उसका पति अस्पताल में भर्ती करा उसे छोड़कर चला गया।


उसने बताया कि कपड़ा से भर ट्रॉली अस्पताल में पहुंचाकर पति चला गया और बोला इलाज कराकर अपने घर चले जाना। जबकि एक बार घर चले जाने के बाद इनलोगों ने बॉड पेपर भी बनवाया था कि अब हम ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन दूसरी लड़की के साथ संबंध होने के कारण वह मुझे नहीं रखना चाहता और हमें भी अपने जान का  डर बना हुआ है। इसलिए अब हम वहां नहीं रहना चाहते हैं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।