ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लूडो खेलते-खेलते दामाद को सास से हुआ प्यार, प्रेमी को रात में मिलने बुलाया तब ग्रामीणों ने कर दी पिटाई

18-May-2023 08:57 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां बुधवार की देर रात एक दामाद अपनी चचेरी सास के साथ चोरी-छिपे मिलने उसके घर पहुंचा था जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी दामाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला टाउन थाना क्षेत्र के हासडीह गांव का है।


चचेरी सास और दामाद के बीच लॉकडाउन के समय से ही अवैध संबंध चल रहा था। घायल दामाद की पहचान धोरैया थाना अंतर्गत कचराती गांव निवासी ब्रह्मचारी गोस्वामी के 34 वर्षीय बेटे चंदन गोस्वामी के रूप में हुई है। चंदन गोस्वामी का ससुराल जमुई टाउन थाना क्षेत्र के हासडीह गांव में है। जहां वह अक्सर आया जाया  करता था। घायल चंदन गोस्वामी ने बताया कि लॉकडाउन के समय वह अपने ससुराल हासडीह आया हुआ था। जहां उसकी विधवा चचेरी सास अक्सर उसे लूडो खेलने के बहाने बुलाया करती थी। दोनों में लूडो खेलते खेलते कब प्रेम हो गया पता ही नहीं चला।


बीते बुधवार की देर रात उसकी सास बरहट थाना क्षेत्र के लखय गांव में मिलने के लिए बुलाई थी। इसी दौरान उसके घर वाले और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। उसकी जमकर पिटाई की गयी जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गया। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि चचेरी सास और दामाद ने समाज को कलंकित करने का काम किया है। इन दोनों को समाज से बेदखल कर देना चाहिए। वही बरहट  थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद ने बताया कि एक युवक को पकड़कर कुछ लोगों ने पुलिस के हवाले किया है आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।