मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा
30-Aug-2020 08:58 AM
DESK: रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता राजेश दत्त बाजपेई की पत्नी और बेटे की हत्या के बाद इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दोनों की हत्या उनकी ही 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग बेटी ने की है. नेशनल स्तर पर शूटर रह चुकी है. वह कई माह से तनाव में चल रही थी.
पुलिस को करती रही गुमराह
शनिवार को लखनऊ की वीवीआईपी रेलवे कॉलोनी गौतमपल्ली में दिनदहाड़े भारतीय रेल सेवा के ऑफिसर की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों का शव घर से मिला था. इस घटना को अंजाम देने वाला कोई अपराधी नहीं बल्कि ऑफिसर की बेटी ने अंजाम दिया. हाईप्रोफाइल हत्याकांड के बारे में लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने मीडिया को बताया कि रेलवे ऑफिसर की बेटी ने रेजर से खुद पर भी कई घाव किए. क्राइम का कारण डिप्रेशन लगता है. उसने अपने वाशरूम की दीवार पर अपने लिए 'डिस्क्वालिफाइड ह्यूमन' लिखा था. उसने अपने वॉशरूम में शीशे पर गोली भी चलाई थ. उसे चाइल्ड प्रोटेक्शन होम भेजा जाएगा। फिलहाल उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
मामा को दी जानकारी
पूछताछ के दौरान परिजनों से लेकर वह पुलिस तक सभी को गुमराह कर रही थी. उसने गोली चलने की आवाज सुनने से भी इंकार कर दिया. लड़की ने कहा कि वह अपने कमरे से बाहर आकर मां के पास गई तो देखा कि उनका भाई भी बगल में लेटा हुआ है। दोनों को उसने जगाया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो मामा को कॉल किया. जब उसके मामा और नानी गई तो देखा कि दोनों का शव बेड पर पड़ा है. लड़की ने अपनी हाथ को ब्लेड से काटकर सुसाइड की कोशिश भी की. घटना को दौरान उससे पिता दिल्ली में थे.