ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / शराब पी रही लड़की को एक लड़के ने गलत तरीके से छुआ, आपस...

शराब पी रही लड़की को एक लड़के ने गलत तरीके से छुआ, आपस में भिड़ गईं कई लड़कियां, लात-घूंसे से मारीं, देखिये पूरा वीडियो

01-Feb-2021 09:01 PM

LUCKNOW : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ के किसी बार का है. वायरल वीडियो में युवक और युवतियों को आपस में जमकर मारपीट करते हुए देखा जा रहा है. पुलिस के मुताबिक पिटाई के दौरान सभी युवक-युवतियां शराब के नशे में थे. इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.


मामला यूपी के लखनऊ का है, जहां विभूति खंड क्षेत्र में समिट बिल्डिंग के माय बार में कुछ लड़के और लड़कियां आपस में भिड़ गए. घटना के दिन विकास नगर में रहने वाले युवक ने किसी लड़की को हाथ लगा दिया. फिर लड़की ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया और देखते ही देखते भिड़ गईं. दोनों पक्षों के बीच बार में ही खूब मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.


इस मामले का वीडियो वायरल हो गया है. उस वीडियो में लड़के लड़कियां एक दूसरे को पीटते नजर आ रहे हैं. मारपीट को देखते हुए इस मामले की 112 को सूचना दी गई. हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची सभी फरार हो गए गए. पुलिस ने सभी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.


ईस्ट ज़ोन विभूतिखण्ड के एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि एक वीडियो हमें प्राप्त हुआ था जिसमें कुछ लड़के लड़कियां माय बार के बाहर आपस में मार पिटाई करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंचने से पहले सभी फरार हो गए लेकिन हमने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि सभी लोग शराब के नशे में थे.