ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त

लू लगने से बीएमपी जवान की मौत, बांका में तैनात थे मनोज रावत

लू लगने से बीएमपी जवान की मौत, बांका में तैनात थे मनोज रावत

20-Jun-2023 08:49 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: बिहार में लू और भीषण गर्मी से लोग परेशान है। गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार लोग कर रहे हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से कई लोगों की जाने चली गयी है। आज 40 वर्षीय बीएमपी जवान मनोज कुमार रावत की मौत लू लगने से हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक मनोज रावत की मौत से परिवार के लोग काफी सदमें में हैं। 


बताया जाता है कि मंगलवार की शाम बीएमपी जवान मनोज रावत की लू लगने से मौत हो गयी है। मनोज बीएमपी जवान बांका जिले में पोस्टेड थे। उनकी अचानक मौत के बाद परिजनों की बीच कोहराम मचा हुआ है। पत्नी गुड़िया देवी पति के जाने से काफी सदमें में हैं। वही दोनों बच्चियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 


 जमुई टाउन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी भोला रावत के बेटे 40 वर्ष मनोज रावत की मौत से गांव में मातम का माहौल है। घटना के बारे में मृतक के भाई मुरारी कुमार ने बताया की वे बांका में पोस्टेट थे। अपने निजी काम को लेकर जमुई आ रहे थे तभी उनके गले और सीने में अचानक दर्द होने लगा। जिसकी सूचना उन्होंने फोन पर दी थी। इस बात की सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


वही इस घटना के बारे में बीएमपी पुलिस के यूनियन अध्यक्ष अयोध्या सिंह यादव ने बताया कि  तेल और चीनी लेने के लिए वे  जमुई जा रहे थे। जमुई आने के बाद गला सूखने लगा। लू लगने का आभास होने पर मनोज रावत ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज रावत ऑन ड्यूटी थे और उनकी पोस्टिंग बांका में थी। 2008 में बीएमपी में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी।