Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
01-Apr-2024 06:56 AM
By First Bihar
PATNA : नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के रेट 30.50 रुपये आज से कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में 32 रुपये सस्ता हुआ है तो मुंबई में 31.50 रुपये और चेन्नई में यह कटौती 30.50 रुपये की हुई है। एलपीजी के रेट में कटौती केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। घरेलू सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आईओसी के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से अब 1764.50 रुपये का मिलेगा। पहले यह 1795 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में यह अब 1911 रुपये की जगह 1879.00 रुपये में मिलेगा। मुंबई में अब यह 1717.50 रुपये का हो गया है, पहले 1749 रुपये का था। चेन्नई में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1930.00 रुपये में मिलेगा।
वहीं, बिहार के पटना में भी सिलेंडर सस्ता हुआ है। पटना में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 2039 रुपये में मिलेगा तो घरेलू सिलेंडर अपने पुराने रेट 901 रुपये में मिलेगा। गुरुग्राम में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1770 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, घरेलू सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये पर स्थिर है। पंजाब के लुधियाना में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 1835.50 रुपये पर आ गया है। यहां घरेलू सिलेंडर के रेट 829 रुपये है।
उधर, लोकसभा चुनावों के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में कटौती से थोड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले मार्च में महिला दिवस के दिन सरकार ने घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा मिला था। 8 मार्च एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई थी। रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कमी के बाद सरकार ने 9 मार्च को घरेलू सिलेंडर के रेट 100 रुपये और कम कर दिए। 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 803 रुपये का हो गया। आज भी यह इसी रेट पर मिल रहा है।