ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / लवली आनंद ने थामा लालटेन का दामन, पति को न्याय दिलाने के लिए...

लवली आनंद ने थामा लालटेन का दामन, पति को न्याय दिलाने के लिए तेजस्वी को बनाएंगी CM

28-Sep-2020 12:39 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारे से आ रही है, जहां पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद  ने राजद का दामन थाम लिया है. लवली आनंद ने आज राजद की सदस्यता ले ली. 

news image

लवली आनंद सोमवार की दोपहर  सीधे राजद विधानमंडल दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची जहां उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद की सदस्यता दिलाई. राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लवली आनंद ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये सरकार सभी नेता को जेल भेजने का काम कर रही है. ये सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पार्टी हमे जो भी काम देगी हम उसको खुले मन से करेंगे और तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए हर मेहनत करेंगे. 



लवली आनंद ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि  वर्तमान सरकार जुल्मी सरकार है. आनंद मोहन समेत सभी बडे नेताओं को जेल भेजने का काम की है. जिसका हिसाब अब इन्हें जनता सिखाएगी. हमारे साथ सभी वर्ग के लोग है. वहीं  चेतन आनंद ने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है. महाराणाप्रताप जयंती के दिन क्या कहा गया था और क्या किया गया है. इसलिए हम तेजस्वी यादव के साथ हैं.


 बता दें कि  नीतीश कुमार ने हालिया दिनों में ही आनंद मोहन को  अपने पाले में करने के लिए एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से चर्चा की थी, लेकिन इन सब के बीच लवली आनंद ने आज  राजद का दामन थाम लिया है.

news image