ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

लव मैरिज के बाद दूसरे प्रेमी के साथ भागी पत्नी, मंगलसूत्र-सोने की चेन और 20 हजार कैश ले गयी साथ, बोलीं पत्नी- मुझे अब बस वो चाहिए

21-Jun-2022 02:47 PM

PATNA: करीब दो महीने पहले एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज की। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। तभी दोनों के खुशहाल जिंदगी में एक शख्स की एंट्री होती है। जो विवाहिता का प्रेमी रहता है। लड़की एक साथ दो लड़कों से प्यार करती थी। एक से शादी करने के बाद वह दूसरे को भी पाना चाहती थी और शायद यही कारण रहा कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गयी।


घर में रखे 20 हजार कैश, मंगलसूत्र और सोने के चेन लेकर वह अपने प्रेमी के साथ ससुराल से भाग गयी। यह आरोप खुद उसका पति लगा रहा है। पति का आरोप है कि परिवार वालों के खिलाफ अभी हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी देर रात तक अक्सर अपने प्रेमी से घंटों बातें किया करती थी। समझाने पर कहने लगी की मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती मुझे बस मेरा प्रेमी चाहिए। इसे लेकर झगड़ा हुआ और अगले दिन सोमवार को वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 


मामला पटना के नौबतपुर के रैनियां गांव की है जहां इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल लालदेव यादव के 22 वर्षीय बेटे सत्यानंद और सराय बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय सुमन की मुलाकात कुछ महीने पहले हुई थी। दोनों की यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी। अब दोनों एक दूसरे को इतना चाहने लगे कि एक दूसरे के बगैर रहना उन्हें कबूल नहीं था। फिर क्या था दोनों ने जब इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी तब दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। किसी तरह दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी के लिए मनाया। 


फिर 27 अप्रैल 2022 को सुमन और सत्यानंद शादी के बंधन में बंध गये। दोनों की शादी धूमधाम से करायी गयी। लड़की अपने ससुराल में रह रही थी। तभी शादी के करीब दो महीने बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। इस बात की जानकारी जैसे ही लड़का और उसके परिवार वालों को हुई मानों जमीन तले पैर खिसच गयी। लड़के वाले इस बात से परेशान थे कि अब समाज को क्या कहेंगे। लड़का का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था लड़के के जिद पर अड़े रहने के कारण उन्होंने शादी के लिए हामी भरी थी। अब लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है। इसकी सूचना लड़की के परिजनों को भी दी गयी है। 


वही नौबतपुर थाने में भी मामला दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित पति ने बताया कि शादी के पहले से ही पत्नी का उसके प्रेमी के साथ अफेयर चल रहा था। उसकी पत्नी हर दिन देर रात तक किसी गैर मर्द से बातें किया करती थी। एक बार उसने फोन पर बातें करते पकड़ भी लिया। जब पत्नी से सवाल किया तब वो बोली की वह उसके साथ नहीं रहेगी बल्कि अपने प्रेमी के साथ रहेगी। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ और अगले दिन सोमवार को वह 20 हजार रुपया नकद, मंगलसूत्र और सोने की चेन लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। अब पीड़ित पति ने नौबतपुर थाने में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और मामले की जांच की मांग की है।