लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
02-Jun-2021 03:00 PM
DESK : बॉलीवुड में एक फ़िल्म आयी थी.. लव के लिए कुछ भी करेगा. एक आशिक ने अपने प्यार को पाने के लिए इस फ़िल्म के टाईटिल को सही साबित कर दिखाया है. दरअसल प्रेमिका से मिलने के लिये प्रेमी ने लड़की का गेटअप तैयार कर लिया और अपने प्यार से मिलने उसके घर जा पहुंचा.
पूरा मामला यूपी के भदोही जिले का है. यहाँ के गोपीगंज इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए लड़की का वेश धारण किया और उसके घर जा पहुंचा. साड़ी में सज संवरकर प्रेमिका से मिलने की तमन्ना लिए उसके घर पहुंच गया लेकिन लेने के देने पड़ गए. प्रेमिका के घर वालों को शक हो गया और उसे पकड़ लिया.
लड़की बने प्रेमी को घर वालों ने पकड़ा तो उसकी शामत आ गयी. परिवार वालों ने उसके ऊपर हाथ भी साफ किया और पुलिस को भी जानकारी दे डाली. लेकिन इस पूरे बवाल के बीच अफरातफरी का फायदा उठाकर प्रेमी वहाँ से निकल भागा. साड़ी पहने हुए प्रेमी ने बाइक स्टार्ट की और नौ दो ग्यारह हो गया। प्रेमी के दोस्त भी वहां मौजूद थे. जिन्होंने भगाने में उसकी मदद की.