BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
03-Feb-2023 11:27 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के पत्रकारनगर थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला निकल कर सामने आया है। बताया जा रहा है कि, वैशाली की एक युवती ने पटना में पढ़ाई के दौरान दूसरे धर्म के युवक से शादी की। युवती का आरोप है कि अब पति अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है।
दरअसल, राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाने में एक शिकायत दर्ज करवाया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता के तरफ से यह कहा गया है कि, उसका पति शादी के बाद अब अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने बताया कि वह पटना में रहकर पढ़ाई करती थी, इसी दौरान उसकी रिजवान नाम के युवक से दोस्ती हो गई। उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर 2020 में रिजवान से शादी कर ली। इसके बाद दोनों शादी कर पत्रकारनगर में ही किराये के मकान में रहने लगे l
शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक रहा। एक साल बीतते ही पैसे के लिए उसका पति रोज उसके साथ मारपीट करने लगा और अब अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद अब उसने अपने ही पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया है।युवती ने पुलिस को बताया कि, पति ने चुपके से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। उसके बाद रुपये नहीं देने पर पति उसकी पिटाई करने लगा।
इसके अब पैसे नहीं देने पर पति अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक साल बाद वह बिना वजह उससे रोज झगड़ा करने लगा और विरोध करने पर पिटाई करता है। यहां तक कि महीने में जब उसे सैलरी मिलती है तो उसे भी रख लेता है। पीड़िता ने पति के खिलाफ पत्रकारगनर थाने में केस किया है।
इधर, एक दूसरे मामले में बिहार में महिला अत्याचार का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बगहा में एक युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पहले उसका यौन शोषण किया। जब युवती निकाह के लिए दबाव बनाने लगी तो प्रेमी ने उसकी अग्निपरीक्षा ली। उसकी बातों में आकर प्रमिका ने बुधवार को अपने शरीर पर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली, जिसमें वह झुलस गई। इसकी जानकारी हुई तो उससे प्रेमी ने निकाह करने से इनकार कर दिया।