अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2020 12:37 PM
DESK : देशभर में लव जिहाद को लेकर छिड़ी बहस के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब इस पर मंथन कर आगे की रणनीति तय करेगा. संघ की तरफ से प्रयागराज में आज से दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के 4 प्रांतों की इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं.
इस बैठक में लव जिहाद समेत धर्मांतरण के मुद्दे पर व्यापक चर्चा होगी. आज से शुरू होने वाली बैठक सोमवार तक जारी रहेगी. बैठक में राम मंदिर के निर्माण में आम लोगों की सहभागिता तय करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संघ प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं.
लव जिहाद के खिलाफ सबसे पहले योगी आदित्यनाथ ने ही कानून बनाने की पहल की और केंद्र सरकार के पास एक मसौदा भी भेजा है. फिलहाल बीजेपी शासित प्रदेश लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर एक दिख रही है, लेकिन बिहार जैसे राज्य में अब तक जेडीयू लव जिहाद के खिलाफ कानून को लेकर कंफर्टेबल नहीं है. संगठन अपने एजेंडे में लव जिहाद के खिलाफ कानून धर्मांतरण रोकने के लिए नीति को और स्पष्टता के साथ तय करता है तो आगे आने वाले दिनों में इसका असर भारतीय राजनीति को प्रभावित करेगा.