बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Dec-2020 11:55 AM
DESK : खबर उत्तर प्रदेश से जहां लव जिहाद के खिलाफ योगी सरकार ने कानून लागू कर दिया है. 24 नवंबर को राज्य में अध्यादेश के जरिए शादी के लिए किए गए धर्म परिवर्तन को अपराध की श्रेणी में डाला गया है. धर्म परिवर्तन के पहले अब जिला अधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अंतर धार्मिक के विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे एक प्रेमी जोड़े को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है
अंग्रेजी दैनिक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हिंदू लड़की से शादी रचाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे मुस्लिम युवक को जेल भेज दिया गया है. दरअसल बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली थी कि एक मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ शादी करने जा रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और फिर मुस्लिम युवक को जेल भेज दिया गया है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
अंग्रेजी दैनिक के टाइम्स ऑफ इंडिया छपी रिपोर्ट के मुताबिक कांड पुलिस स्टेशन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया गया जिसमें लड़की निकाह नामे की एक कॉपी दिखा रही है. इसमें उसका मुस्लिम नाम है और उसी रीति रिवाज से उसने शादी की है. सबूत के तौर पर लड़की अखबार में छपे विज्ञापन को भी दिखा रही है. एक अन्य वीडियो में बजरंग दल से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता लड़की से पूछ रही है कि अगर उसने डीएम की अनुमति से धर्म परिवर्तन किया है तो वह उसका आदेश दिखाएं. इस पूरे मामले में जांच की जा रही है. पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अजय गौतम के मुताबिक लड़की की मां की शिकायत के बाद युवक राशिद और उसके भाई सलीम के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज की गई है. लड़की की मां का आरोप है कि राशिद ने उसकी बेटी के आगे अपनी असली पहचान छिपाई और वह उनकी बेटी का धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए युवक और उसके भाई को जेल भेज दिया है.