ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / लव जिहाद को लेकर कोर्ट परिसर में दो युवकों की पिटाई, हिंदू लड़की...

लव जिहाद को लेकर कोर्ट परिसर में दो युवकों की पिटाई, हिंदू लड़की को भगाकर शादी का बनाया था प्लान

08-Sep-2022 01:38 PM

BETTIAH : बेतिया के नरकटियागंज से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां अनुमंडल कोर्ट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों की भीड़ ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर SDPO मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को भीड़ से बचाया गया। बाद में SDPO दोनों को अपने साथ अपने ऑफिस ले गए। दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ था कि हिंदू लड़की बुर्का पहनकर मुस्लिम लड़के से शादी करने दिल्ली से नरकटियागंज पहुंची है। 



बता दे कि दोनो युवक भाई है और गौनाहा थाना क्षेत्र के रहनेवाले है। वहीं, एक लड़की को भी एसडीपीओ अपने साथ ले गये जो एक युवक से शादी करने के लिये दिल्ली से यहां आयी थी। पुछताछ के बाद एसडीपीओ ने सभी को शिकारपुर थाना भिजवा दिया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ था कि हिन्दू लड़की बुर्का पहनकर मुस्लिम लड़का से शादी करने जा रही है, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लड़की से पूछताछ शुरू की तो पहले लड़की ने अपना नाम गलत बताया, लेकिन बाद में लड़की ने खुद सच बता दिया। दोनो युवकों से भी पूछताछ में जब अंतर दिखा तो लव जिहाद का मामला समझ दोनो युवकों की भीड़ ने पिटाई शुरू कर दी। 



वहीं, बाद में पूछताछ के बाद लड़की के असली नाम का खुलासा हुआ। लड़की का नाम काजल है, जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। उसने बताया कि आलम नाम के युवक से प्यार करती है और उससे शादी करने के लिए दिल्ली से यहां आयी है। वहीं, लोगों ने आलम के साथ-साथ उसके भाई की भी जमकर पिटाई कर दी।