ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लूटपाट के बाद पिकअप ड्राइवर का मर्डर, हथियार लहराते हुए फरार हुए बदमाश...

लूटपाट के बाद पिकअप ड्राइवर का मर्डर, हथियार लहराते हुए फरार हुए बदमाश

30-Nov-2020 09:46 AM

LAKHISARAI : लखीसराय जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिसिया कार्रवाई को धता बताते हुए आये दिन अपराधी किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला लखीसराय जिले में एनएच 80 का है जहां बदमाशों ने लूटपाट के बाद पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान मुंगेर जिले के केशोपुर जानकीनगर निवासी पंकज कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि मुंगेर से पटना दो पिकअप माल लाने जा रही थी. दोनों पिकअप पर आधा दर्जन से अधिक लोग अलग-अलग सवार थे. सूर्यगढ़ा के साधबाबा स्थान के पास पिकअप सवार सभी लोग मंदिर में प्रणाम करने के बाद पटना के लिए रवाना हुए. इस बीच महज 10 किलोमीटर आगे बढ़ने पर स्कॉर्पियो पर मौजूद बदमाशों ने मानो के पास सुनसान सड़क पर उनका रास्ता रोक लिया. बदमाशों ने पहले तो सभी लोगों के कुल 4 मोबाइल सहित करीब एक लाख रुपए छीन लिए और फिर एक पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. 


इधर मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. सूर्यगढ़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पिकअप वाहन पर सवार अन्य लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली गई है.