BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
20-Jul-2022 02:01 PM
By SAURABH
SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस बार सीतामढ़ी के बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रक ड्राईवर को अपना निशाना बनाया है।
ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। उसकी गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट के दौरान हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर बांध के पास की है। जहां दिनदहाड़े एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के पचनौर गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अजय ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ट्रक ड्राइवर अजय रुन्नी सैदपुर के शिवनगर बांध से गुजर रहा था तभी पहले से घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने लूट के क्रम में विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोग इस घटना में शामिल अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।