ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

लूटपाट के दौरान शिक्षा विभाग के क्लर्क को मारी गोली, सदर थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना

30-Jan-2023 04:24 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना से महज चन्द कदमों की दूरी पर स्थित जिला परिषद गेट के पास अज्ञात अपराधियों ने शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक के साथ लूटपाट की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पीड़ित का नाम 45 वर्षीय रौशन कुमार है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पीड़ित रौशन कुमार कटिहार से ट्रेन पकड़कर सहरसा लौटे थे। जिसके बाद रेलवे स्टेशन से वे अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जिला परिषद गेट के पास दो की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। इस दौरान 5 हजार रुपये, मोबाइल फोन और बैग लूट लिया। 


जब पीड़ित ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी। गोली रौशन कुमार के बांह में जा लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। सदर थाना से महज चंद कदम की दूरी पर शहर के डी.बी रोड स्थित जिला परिषद के मुख्य गेट के पास बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और विरोध करने पर गोली मार दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग लोग कर रहे हैं।