Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
16-Oct-2023 09:35 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है जहां लूटपाट के दौरान बाइक सवार के सीने में अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली लगने से बाइक सवार बंटी सिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी नहर के पास की है। जहां लूटपाट के दौरान बंटी सिंह नामक व्यक्ति को बाईक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
बताया जा रहा है बंटी उर्फ लक्ष्मण सहरसा से अपने घर भरौली जा रहा था। इसी दौरान बाईक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दिवारी नहर के पास उसे रुकने का इशारा किया। वो जैसे बाईक रोका तो अपराधियो ने उसे लूटने का प्रयास किया। जिनका विरोध बंटी सिंह ने किया तो उसे अपराधियो ने सीने में गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुईं है।
घटना के बाबत सोनबरसा कचहरी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है। अबतक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि किसने गोली मारी है और क्या कारण था। पुलिस को मौके पर भेजा गया था। जख्मी से घटना के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।