ब्रेकिंग न्यूज़

धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट...

Home / news / लूटपाट का विरोध किया तो सरकारी बस के ड्राइवर को मारी गोली, हालत...

लूटपाट का विरोध किया तो सरकारी बस के ड्राइवर को मारी गोली, हालत नाजुक

25-Aug-2022 02:41 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये हैं यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिले के बनगांव का है जहां अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सरकारी बस के ड्राइवर को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिसके बाद आनन फानन में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


घायल बस चालक का नाम रविकांति बताया जा रहा है, जो सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बलथी गांव का रहने वाला है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बस चालक रोजाना की तरह आज भी अपने घर से सहरसा की ओर जा रहे थे।


तभी बनगाँव थाना क्षेत्र के बरियाही नहर के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने लूटपाट के नियत से रोका और मोबाइल-कैश लूटने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।