ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

रिलायंस ज्वेलरी शोरूम लूटकांड मामला: CCTV फुटेज आया सामने, शॉप से पिस्टल बरामद

29-Feb-2024 06:34 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम को बीते बुधवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने निशाना बनाया था। ज्वेलरी शॉप से डेढ़ करोड़ से ज्यादा का आभूषण लूट लिया था। वही एक ग्राहक से 6 लाख रुपये लूट लिया था। लूट की बड़ी वारदात का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। 


सीसीटीवी फुटेज में यह साफ तौर पर दिख रहा है कि 6 से 7 की संख्या में अपराधी उस समय अंदर घुसे थे। जब दुकान बंद हो रहा था तब हथियारबंद अपराधी शॉप में आए। सबसे पहले एक शख्स ग्राहक बनकर आया फिर उसका दूसरा साथी शॉप में एंट्री करता है। फिर दोनों मिलकर वहां तैनात गार्ड को कब्जे में ले लेता है फिर अन्य अपराधी भी हथियार से लैश होकर अंदर घुस जाते हैं और शॉप के सभी कर्मचारियों और एक मात्र कस्टमर अधिवक्ता सुधाकर राय को गन पॉइंट पर लेकर करीब 20 मिनट तक काउंटर पर रखे सभी बॉक्स से गहना निकालकर दो झोले में रखा और आराम से वहां से निकल गये। 


बता दें कि एसपी आवास और परिसदन से महज कुछ ही दूरी पर यह ज्वेलरी शॉप है। मोहनपुर का यह काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना के अगले दिन गुरुवार को फोरेंसिक की टीम के अलावे डॉग स्क्वायड की टीम शोरूम में पहुंची। जहां घटना का जायजा लिया और अलग-अलग जगहों से सैम्पल इकट्ठे किए। लूट की घटना के दौरान एक अपराधी की पिस्टल छूट गई थी जिसे पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।