ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा: हथियार के साथ 6 बदमाश अरेस्ट, मुखिया का पति निकला सरगना

बिहार पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा: हथियार के साथ 6 बदमाश अरेस्ट, मुखिया का पति निकला सरगना

07-Nov-2023 07:58 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: वैशाली के भगवानपुर में बीते 18 अक्टूबर को संतरा लदे पिकअप वैन को बदमाशों ने लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लूटकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मुखिया का पति निकला है।


वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिकअप लूट की घटना को लेकर भगवानपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर भगवानपुर के गोढ़िया चमन स्थित आम के बगीचा से अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हालांकि इस दौरान कुछ अपराधी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से 2 लोडेड कट्टा, 1 चाकू और लूटकांड में इस्तेमाल कार को जब्त किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पिकअप लूट की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। 


मुजफ्फरपुर के मरवन प्रखंड के मोहम्मदपुर खाजे पंचायत की मुखिया रानी राय के पति रामबाबू राय की निशानदेही पर मामले का खुलासा पुलिस ने किया है और मुखिया पति को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। वही गिरफ्तार अपराधियों से यह भी पता चला है कि यह गिरोह लूट की गाड़ियों से शराब का कारोबार करते थे। इसमें कई अपराधी पर मुजफ्फरपुर जिले में शराब को लेकर मामले भी दर्ज हैं वहीं पटना मद्य निषेध की टीम ने भी वैशाली पहुंचकर गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की है।