Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन बदला रहेगा पटना का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों में जाने पर रोक Bihar Assembly Election 2025 : पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान, 3.75 करोड़ मतदाता करेंगे वोटिंग; जानिए इन सवालों का जवाब Bihar News: नीतीश कुमार को फिर से CM बनाने के लिए मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा पहुंचे बाबा दरबार...रूद्राभिषेक कर मांगा जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव में पहली बार वोटिंग करेंगे इतने GEN-Z, चुनावी नतीजे पर क्या पड़ेगा असर? Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह से एक दर्जन बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे; अबतक पांच पकड़े गए
23-Jun-2023 10:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आज लूटिंग इंडिया वाले लोगों की बैठक हो रही है। ये लोग ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। ये लोग सिर्फ इस बैठक में वही लोग शामिल हो रहे हैं जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है। इस बार भी देश में भाजपा की सरकार आएगी। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, - आज बलिदान दिवस है। भाजपा के लोग बलिदान दिवस मनाने का काम करते हैं। यह अपने आप में एक प्रतीक है कि कांग्रेसी किस तरह लोगों को बांटने का काम किए थे। कांग्रेस ने 567 रियायत जो बने उनको जोड़ने का काम सरदार पटेल ने किया लेकिन उसके बावजूद अखंड भारत के सपनों को कांग्रेस ने तोड़ने का काम किया।
वहीं विपक्षी दलों की बैठक पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह लूटिंग इंडिया के कांसेप्ट पर बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में वैसे लोग शामिल हैं जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप पहले से लगा हुआ है। यह बातें हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी के युवराज आज बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी जी उनसे ही पूछेगा कि उन्होंने ऑडियंस क्यों फाड़ा था। यही लालू प्रसाद यादव जी जिसने चारा खाया था उसके खिलाफ आपने ऑडियंस फाड़ने का काम किया था। तो यह इनका दोहरा चरित्र है कि समय के हिसाब से बदलते हैं। यह लोग लूटने वाले इंडिया के हैं। ये ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। इन दोनों के खिलाफ इस देश के प्रधानमंत्री मजबूती से काम कर रहे हैं।
इसके अलावा सम्राट ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, सीएम आवास में विभिन्न राजनीतिक दलों कि बैठक का आयोजन करना सही नहीं है। यह पूरी तरह से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है। नीतीश कुमार किसी तरह का बैठक कर ले। लेकिन, इसका कोई भी फायदा नहीं होने वाला है। नीतीश कुमार जितने दिनों तक विधायक ने बल पर कुर्सी पर रह सकते हैं रहे लें। इस बार इनका कुर्सी छोड़ना तय है। यह ऐसे सीएम है जो समय दर समय बिहार को बर्बाद ही करेंगे और कर रहे हैं।
सम्राट ने कहा कि, जो नीतीश कुमार कांग्रेस से लाठी खाये लोग आज कांग्रेस के साथ बैठक कर रहे है। इन लोगों को शर्म भी नहीं आती है। आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार एकबार ज़रूर बनेगी यह तय हो चूका है। कोई कुछ भी करे ले फायदा नहीं होने वाला है। इस बार नीतीश कुमार जिस लव-कुश वोट की बात करते हैं वो भी भाजपा के साथ है।