ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति

सिर्फ बुजुर्गों से शादियां करती थी लुटेरी दुल्हन, 10 सालों में 8 बुजुर्गों से शादी कर लगा चुकी है चपत

05-Sep-2020 12:22 PM

DESK : एक ऐसी लुटेरी दुल्हन जिसने 10 सालों में 8 बुजुर्गों से शादी की. शादी के कुछ दिनों बाद तक तो वह अच्छे से रहती थी और फिर उसके बाद घर से पैसे और  गहने लेकर फरार हो जाती थी. ये मामला यूपी से सामने आया है.

 यूपी के गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है जो बुजुर्गों को अपना निशाना बनाती थी.  उसकी पहचान मोनिका मलिक के रूप में हुई है. इस फ्रॉड ने एक 66 साल के कंस्ट्रक्टर को अपना निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि इस महिला का वह आठवां दूल्हा है जिसके यहां से वह 15 लाख रुपए के सामान लेकर भाग गई है.

 दरअसल जुगल किशोर नाम का एक कंस्ट्रक्टर गाजियाबाद पुलिस के पास पहुंचा. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत पिछले ही साल हो गया था. उनका बेटा उनसे अलग रहने लगा. अकेलेपन की वजह से उन्होंने दूसरी शादी करने को सोची. इसके बाद वह दिल्ली के मेट्रोमोनियल एजेंसी खन्ना विवाह केंद्र में जाकर मिले. एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि उनके हिसाब से दुल्हन ढूंढ लेगा. इसके बाग एजेंसी ने मोनिका से उन्हें मिलाया.  मोनिका ने अपने आप को तलाकशुदा बताया. कुछ हफ्ते बाद अगस्त 2019 में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली.  

उसके बाद दोनों साथ रहने लगे लेकिन दो महीने बाद ही यह लुटेरी दुल्हन ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये थी. शिकायत करने पर मेट्रोमोनियल साइट वालों ने उन्हें ही धमकाया, जिसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि लुटेरी दुल्हन की 10 सालों में यह आठवीं शादी थी और हर बार वह इसी तरह दूल्हे को लूट कर भाग जाती थी. यह सभी शादियां खन्ना विवाह केंद्र ही फिक्स कराता था. इसके बाद पुलिस ने मोनिका, उसके परिवार और मेट्रोमोनियल एजेंसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 380, 384, 388 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.