बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Feb-2020 02:48 PM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : छपरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीएसपी लूटकांड और हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को धर दबोचा है। ये सभी अपराधी दूसरे बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए फिर से इकठ्ठा हुए थे।
छपरा के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि पिछले तीन फरवरी को छपरा में हुए सीएसपी संचालक से लूट और हत्या की वारदात में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी भेल्दी थानाक्षेत्र के पंडरुखी में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए इकठ्ठा हुए थे, इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को धऱ-दबोचा। अपराधियों के पास हथियार और गोली बरामद किया गया है साथ ही लूटा गया कैश भी बरामद हुआ है।
बता दें कि पिछले तीन फरवरी को अपराधियों ने सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी और पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। घटना भेल्दी थाना क्षेत्र के मैथ वालिया मध्य विद्यालय के पास हुई थी जब सीएसपी संचालक कृष्णा कुमार यादव गरखा स्थित एसबीआई शाखा से पांच लाख रुपए निकालने के बाद सीएसपी केंद्र बांसडीह लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और रुपए से भरा बैग मांगा। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और रुपए लेकर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने सीएसपी संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।