ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, बंदूक की नोंक पर लाखों की लूट

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, बंदूक की नोंक पर लाखों की लूट

27-Jun-2019 04:37 PM

By 7

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस पूरी तरह फेल नजर आ रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिले के बाढ़ इलाके से जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक फाइनेंस बैंक कर्मी से 1 लाख 70 हजार रुपये लूट लिया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात बख्तियारपुर थाना इलाके के पुरानी बाईपास की है. बताया जा रहा है कि बंधन स्माल फाइनेंस बैंक का कर्मी रोहित कुमार 1 लाख 70 हजार रुपये लेकर जा बैंक रहा था तभी अचानक से अपराधियों ने उसपर हमला बोल दिया और पैसे लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में आये अपराधियों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. पुलिस गश्ती पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं. पीड़ित की ओर से खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बाढ़ से संध्या पांडेय की रिपोर्ट