ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / लंदन में नीतीश, आज बिहार दौरे पर अमित शाह;OBC समाज को देंगे महामंत्र...

लंदन में नीतीश, आज बिहार दौरे पर अमित शाह;OBC समाज को देंगे महामंत्र

09-Mar-2024 07:09 AM

By First Bihar

PATNA : देश के गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। एनडीए सरकार बनने के बाद उनका यह पहला बिहार दौरा है। वे पटना के पालीगंज में पिछड़ा-अतिपिछड़ा महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। पालीगंज से वे प्रदेश के ओबीसी समाज को नया संदेश देंगे। दरअसल, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने देश में 10 हजार सामाजिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 20 से 25 तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार समाजिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी कार्यक्रम के तहत अमित शाह का यह दौरा हो रहा है। 


दरअसल,  9 मार्च को पटना के पालीगंज में एक सामाजिक महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ओबीसी समाज और अतिपिछड़ों को जितना सम्मान दिया गया और उनके कल्याण के  लिए कार्य किए गए, उतना काम कभी नहीं किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के बारे में पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं सोचा।


लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनकी सोच रही है कि इनके परिवार का कल्याण होगा तो समाज का कल्याण हो जाएगा। जबकि प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास की बात करते है। यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री को अपने परिवार का सदस्य और प्रधानमंत्री भी देश के लोगों को अपना परिवार समझते हैं। 


उधर, मौके पर यूपी के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, ओबीसी मोर्चा सह प्रभारी देव नारायण प्रजापति, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल, विधायक मंटू, एमएलसी जीवन कुमार, उपस्थित रहे।