मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
31-Mar-2024 02:12 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडी गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महारैली में विपक्ष के तमाम नेता शामिल हुए। इस रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे। तेजस्वी ने दावा किया कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे, इस बार उसी तरह से सत्ता से बाहर हो जाएंगे।
दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ महारैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दिल्ली की भीड़ बता रही है कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी आंधी की तरह आए थे, उसी तरह से तुफान की तरह वापस भी चले जाएंगे। पहली रैली हम लोगों ने पटना में किया, दूसरी रैली मुंबई में की और आज दिल्ली में तीसरी रैली हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हमलोग जा रहे हैं वहां जनता का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है।
देश के लोकतंत्र, संविधान और भाईचारा को बचाने के लिए हमलोग एकजुट हुए हैं। देश को बांटने का काम किया जा रहा है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है और नफरत की राजनीति की जा रही है, इसलिए जनता की लड़ाई लड़ने के लिए हमलोग साथ आए हैं। हम लोग चाहते हैं कि इस लड़ाई में जनता का साथ मिले। जो लोग नारा लगा रहे हैं अबकी बार चार सौ के पार, वो कुछ भी बोल सकते हैं लेकिन एक बात तय है कि जनता मालिक है और जनता को ही तय करना है कि देश के शासन में कौन बैठेगा।
तेजस्वी ने बीजेपी के चार सौ के पार वाले नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे लोग आझ टारगेट फिक्स कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि पहले से ही ईवीएम में सेटिंग हो चुकी है। अब देश की जनता को तय करना है कि वे लोग जो नारा लगा रहे हैं वह सच होगा या उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे। आज देश में अघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। सत्ता में बैठे लोग तानाशाह रवैया अपनाने का काम कर रहे हैं। ये लोग घमंडी हो गए हैं। हम लोग किसी को गाली देने नहीं जा रहे हैं लेकिन जो आंख से देख रहे हैं, उसे जनता से बता रहे हैं।