ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / 'लोकसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगी JDU ! लालू से मुलाकात के...

'लोकसभा चुनाव से पहले खत्म हो जाएगी JDU ! लालू से मुलाकात के बाद बोले गिरिराज सिंह ... जल्द ही नीतीश की पार्टी का राजद के साथ होगा विलय

23-Dec-2023 10:32 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आराम करने की सलाह दी है। बेगूसराय समेत राज्य के विभिन्न जिलों में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश  सरकार पर बड़ा हमला किया है। कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। इसके आलावा उन्होंने खुद के लालू यादव से मुलाकात को लेकर बड़ी बात कही है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि - जल्द ही जदयू का विलय हो जाएगा।  


बेगुसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि - मेरा और लालू जी का पुराना नाता है। लालू जी मुझे जो कहा है कान में वो बात मैं राजनीतिक रूप से सभी बातों नहीं कह सकता हूं। लेकिन इतना जरूर कहूंगा की आने वाले दिनों में जदयू का विलय राजद में होने जा रहा है। वो झटका मीट खुद भी खाएंगे और मुझे भी खिलाएंगे ये सब तो बात की बात है। मुद्द्दे की बात तो ये हैं कि जदयू का विलय राजद में होने जा रहा है। जब पार्टी का भी विलय हो जाएगा तो फिर इनके बीच सीट का बंटवारा कहां होना है। 


इसके आलावा उन्होंने राज्य में बढ़ते क्राइम रेट को लेकर कहा कि, आज पूरा बिहार जंगलराज वन जो लालू जी के समय में था उसी दौर में आ गया है। उस समाय डॉक्टर का अपरहरण कर फिरौती लिया जाता था। अब इन सब चीज़ों का वापस से शुरुआत हुआ है। बिहार में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। हर किसी को धमकी दिया जा रहा है। पुलिस अपने अनुसंधान में अपराधी के पास पहुंच ही नहीं पाती है। बिहार के दुकानदार और व्यवसायी यह कह रहे हैं कि मैं अपने दूकान की चाभी  डीएम को दे देता हूँ और सभी चीज़ों को छोड़कर कहीं दूर चला जाता हूं। इसके बाद भी नीतीश ब्बौ की नींद नहीं टूट रही है।