अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Dec-2022 07:23 AM
DELHI: बिहार के किशनगंज, अररिया समेत सीमांचल के जिलों में सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी कराने का मामला लोकसभा में उठा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में ये मामला उठाते हुए कहा कि बिहार में संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है. बांग्लादेशी घुसपैठियों से अपना कानून लागू कर रखा है और बिहार सरकार पूरी तरह से खामोश बैठी है.
लोकसभा में संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं. सरकारी स्कूलों में रविवार को छट्टी होने का नियम है. लेकिन बिहार के सीमांचल के किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जैसे जिलों के मुस्लिम बहुल इलाकों में शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. संजय जायसवाल ने कहा कि शुक्रवार को छुट्टी कर उस दिन के मिड डे मिल का भी घोटाला किया जा रहा है.
बीजेपी सांसद ने कहा कि उऩके लोकसभा क्षेत्र में एक उर्दू विद्यालय है. उस स्कूल में एक भी मुस्लिम छात्र नहीं है. फिर भी स्कूल में शुक्रवार को छुट्टी करायी जा रही है क्योंकि स्कूल के नाम के साथ उर्दू विद्यालय जुड़ा हुआ है. संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के सीमांचल में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ हुआ है. उसके बाद से ही वहां तरह तरह के कारनामे सामने आ रहे हैं. लेकिन बिहार सरकार पूरी तरह चुप बैठी है. बिहार सरकार सब जान कर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के भागलपुर के पीरपैंती में नीलम देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. नीलम की हत्या धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक वार करके की गयी. कुल 16 बार नीलम पर हथियार से वार किया गया. लेकिन वहां के एसपी इस जघन्य हत्याकांड को उधार देने का मामला बता रहे हैं. ये पूरी मानवता के साथ भद्दा मजाक है. बता दें कि पीरपैती में नीलम देवी नाम की महिला की हत्या बेरहमी से कर दी गयी है. शकील व मो. जुद्दीन नाम के दो भाइयों ने मिलकर धारदार हथियार से गोदकर नीलम की हत्या कर दी. दोनों ने 16 बार धारदार हथियार से वार कर नीलम देवी के शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिये.