ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार

लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान नारेबाजी करने वाले सांसदों की अब खैर नहीं, स्पीकर ने नियमों में किया बदलाव

04-Jul-2024 07:51 AM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा में पिछले दिनों शपथ ग्रहण के दौरान सांसदों की तरफ से कई तरह के नारे भी लगाए गए थे। एआईएमआईएम के सांसद असदुदीन ओवैसी ने जय फलिस्तीन का नारा भी लगाया था। अब शपथ ग्रहण के दौरान इस तरह का नारा लगाने वाले सांसदों पर सख्त एक्शन होगा। 


दरअसल, सांसदों द्वारा तरह तरह की नारेबाजी करने को लेकर कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई थी। जिसको ध्यान में रखते हैं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियमों में संशोधन किया है। अब कोई भी नवनिर्वाचित सांसद शपथ ग्रहण के दौरान किसी तरह की नारेबाजी नहीं कर सकेगा और शपथ के अलावा किसी तरह की टिप्पणी नहीं कर सकेगा।


स्पीकर ने अध्यक्ष के निर्देशों में, निर्देश-1 में एक नया खंड जोड़ दिया है, जो पहले नियमों का हिस्सा नहीं था। निर्देश-1 में संशोधन के मुताबिक, नया खंड-3 के तहत अब एक सदस्य जब शपथ लेगा और हस्ताक्षर करेगा तो किसी भी दूसरे शब्द का इस्तेमाल या अभिव्यक्ति नहीं करेगा। यानी शपथ ग्रहण के दौरान कोई भी सदस्य किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकेगा।


बतो दें कि पिछले दिनों लोकसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने कई तरह की टिप्पणी किया था। कुछ सदस्यों ने जय संविधान और जय हिंदू राष्ट्र के नारे लगाए थे। वहीं एक सांसद ने तो जय फलिस्तीन का नारा भी लगा दिया था। जिसको लेकर सदन में हंगामा हुआ था और आपत्ति जताई थी।