अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Sep-2020 10:57 AM
DELHI : कोरोना काल के बीच शुरू हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रश्नकाल की कार्यवाही स्थगित रखी गई है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद इस मसले को लेकर सदन में तीखी चर्चा हुई. कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने प्रश्नकाल की कार्यवाही को स्थगित रखे जाने पर कड़ा एतराज जताया और कहा कि सरकार प्रश्नकाल से भाग रही है.
लोकसभा सांसद ओवैसी ने भी सरकार और सदन से यह मांग की कि सत्र के दौरान प्रश्नकाल की कार्यवाही को जारी रखा जाए. ओवैसी ने कहा कि प्रश्नकाल के जरिए कई जनहित के मुद्दे सदन में आते हैं और अगर कोरोना संक्रमण के बीच सत्र का आयोजन हो सकता है तो फिर प्रश्नकाल पर सरकार को ऐतराज क्यों है. प्रश्नकाल की कार्यवाही स्थगित किए जाने के मुद्दे पर कई अन्य सदस्यों ने भी अपनी राय सदन में रखी.
सरकार की तरफ से रक्षा मंत्री और सदन के उप नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रश्नकाल की कार्यवाही को स्थगित किया जाना सबकी सहमति से हुआ है. सरकार ने इस मसले पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से सहमति ली थी और उनको इस बारे में जानकारी दी थी. साथ ही साथ सत्तापक्ष ने यह भी बताया कि कई राज्यों के विधानसभा में भी सदन की कार्यवाही बगैर प्रश्नकाल के चली है. पंजाब जैसे कांग्रेस शासित राज्य में भी प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं हुई. विपक्षी सदस्यों के एतराज के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को यह आश्वासन दिया कि जनहित के सवालों को उठाने के लिए सदस्यों को पूरा मौका दिया जाएगा और प्रश्नकाल के दौरान भी सदस्य गणित के सवाल उठा पाएंगे लेकिन प्रश्नकाल की कार्यवाही स्थगित रहेगी.