ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद

लोकसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल, मायावती ने कहा..सिर्फ 33 नहीं 50 प्रतिशत मिले आरक्षण, इस बिल को मेरा पूरा समर्थन

19-Sep-2023 02:31 PM

By FIRST BIHAR

DESK: महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश कर दिया गया है। इस बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाएगा। लोकसभा में इस बिल को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पेश किया। जिसके बाद विपक्ष के नेताओ ने बिल की कॉपी के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया। स्पीकर ने कहा कि वेबसाइट पर बिल अपलोड कर दिया गया है। 33 फीसदी सीटें दिल्ली में महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। वही बसपा सुप्रीमो मायावती ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है। 


मायावती ने कहा है कि 33 के बजाय महिलाओं को उनकी आबादी के हिसाब से 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। यदि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा तो हमारी पार्टी इसका स्वागत करेगी। मायावती ने कहा कि लंबे समय से यह बिल टलता आ रहा है लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि बिल पास हो जाएगा। यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने इस दौरान महिला आरक्षण बिल के विरोध में खड़ी पार्टियों पर निशाना साधा। 


मायावती ने कहा कि जितनी जातिवादी पार्टियां है वो महिलाओं को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती। मंगलवार को प्रेस को संबोधित करते हुए मायावती ने यह बातें कही। उन्होंने यह मांग किया कि महिला रिजर्वेशन में अलग से OBC/SC/ST कोटा निर्धारित की जाए। ममता बनर्जी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को हम पूरा समर्थन देंगे। इस पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।