ब्रेकिंग न्यूज़

3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम 3.5 अरब Chrome यूजर्स हो सकते हैं प्रभावित, गुगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट, जल्दी करें यह काम रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज: 51 मोहल्लों से निकलेंगी भव्य झांकियां, पूरे पटना से महावीर मंदिर पहुंचेगा श्रीराम ध्वज BIHAR NEWS : अब गांवों में ही बैंक, लाइब्रेरी और डाकघर! धन की कमी से रुका था काम पर अचानक सरकार ने खोला खजाना, इस काम के लिए जारी हुए 500 करोड़; पढ़िए क्या है पूरी खबर आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

लोकसभा में पहली बार बोले दिनेश लाल निरहुआ, भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा देने की उठाई मांग

02-Aug-2022 03:38 PM

DELHI : आजमगढ़ से बीजेपी के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज पहली बार लोकसभा में बोले। इस दौरान उन्होंने सदन में पुरजोर तरीके से भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विश्व के 16 देशों में भोजपुरी भाषा बोली जाती है लेकिन अभी तक इसे संवैधानिक दर्जा नहीं मिला। इसको लेकर 18 बार प्राइवेट मेंबर बिल भी सदन में आ चुका है लेकिन अफसोस की बात है कि भोजपुरी को अभी तक संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया।


निरहुआ ने कहा कि लंबे समय में सदस्य इस मांग को सदन में उठा रहे हैं। भोजपुरी भाषी लोगों की यह सबसे बड़ी मांग है लेकिन इतना वक्त बीत जाने के बावजूद भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं हो सका है। समय आ गया है कि हमें अपनी भाषा को लेकर सजग होने की जरूरत है। भाषा का विकास होगा तभी सही मायने में देश का विकास हो सकेगा। सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि भोजपुरी का हक है कि उसे संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। जब बाकी देशों में भोजपुरू को सम्मान मिल रहा है तो अपने देश में क्यों नहीं।


बता दें कि उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को अपना उन्मीदवार बनाया था। उपचुनाव में शानदार जीत के बाद निरहुआ ने बीते 18 जुलाई को लोकसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बीजेपी सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। शपथ लेने के बाद निरहुआ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे।