ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / लोकसभा में क्लीन स्वीप का टास्क, BJP के अधिवेशन में 40 सीट जीतने...

लोकसभा में क्लीन स्वीप का टास्क, BJP के अधिवेशन में 40 सीट जीतने को लेकर मिला ख़ास टिप्स

19-Feb-2024 07:53 AM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली में भाजपा अधिवेशन में बिहार के नेताओं को 40 सीट पर जीत दर्ज करने का टास्क दिया गया है। प्रधानमंत्री ने अधिवेशन में कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीट जीतेगी। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में हर बूथ पर वोटों में इजाफा के लिए रणनीति तैयार की गई है। 


दरअसल,भारतीय जनता पार्टी ने बिहार को साधने के लिए रणनीति तैयार की है। हाल ही में नीतीश कुमार को एनडीए में लाया गया है। हालांकि,पिछली बार नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा थे। बीजेपी के खाते में 39 सीटे गई थी। इस बार भाजपा 40 सीट जीतना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय अधिवेशन में 40 सीट जीतने के लिए बिहार बीजेपी को मंत्र भी दिए हैं। इसके लिए भाजपा अति पिछड़ा वोट पर नजर बनायी हुई है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे अधिक युवा आबादी वाले बिहार को साधने के लिए नेताओं को टिप्स दिए हैं। नेता नए वोटर तक जाएं और उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्हें यह भी बताएं कि 10 साल पहले स्थिति क्या थी और आज स्थिति क्या ह? इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं को भी लोगों के बीच बताने का काम करें। 


बिहार में कुल मतदाता 7 करोड़ 64 लाख 33 हजार 29 है। पिछले साल की तुलना में इस बार 12 लाख 9347 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। 18 साल से 19 साल के बीच जो मतदाता जुड़े हैं। उनकी संख्या 7 लाख 79360 है। इसके अलावा वैसे मतदाता 20 से 29 साल के हैं। उनकी संख्या 14 लाख 60841 है. यह मतदाता इस साल जुड़े हैं। 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू का मानना है कि कि हमने प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया है। हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए काम करेंगे। बिहार के सभी सीटों पर हमारी जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक का मानना है कि हम युवा मतदाताओं को जोड़ने की कोशिश करेंगे। वैसे मतदाता जो इस बार पहली बार वोट करेंगे। उन्हें भाजपा से जोड़ने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताने का काम करेंगे।