खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
02-Jul-2023 11:18 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी लगातार इन दिनों जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में मुकेश सहनी ने एक सभा को संबोधित करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है।
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने कहा है कि, पार्टी के लिए किसी गठबंधन में जाना या नहीं जाना प्राथमिकता नहीं है बल्कि गरीबों को उसका अधिकार दिलाना प्राथमिकता है। सहनी ने उत्तर प्रदेश में विकास के नाम गरीबों की झोपड़ियां और दुकानों को उजाडे जाने पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि वीआईपी विकास की विरोधी नहीं लेकिन गरीबों को उसका हक भी मिलना चाहिए।
दरअसल, अयोध्या के हनुमानगढ़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर और बस्ती जनपद के लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने अपने कार्यकर्तायों को यह भी बताया की आगामी चुनाव को लेकर उन्हें किस तरह तैयार रहना होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि अब तक वीआईपी ने जो भी मुकाम हासिल किया है, वह कार्यकर्ताओं के संघर्ष का ही परिणाम है।
इधर, सहनी ने कार्यकर्ताओं से गांव - गांव पहुंचने और पार्टी की नीतियों को घर -घर पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सहनी का जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए।