मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
30-Mar-2024 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के बाद विपक्षी राजनीतिक दलों वाले इंडिया गठबंधन की पहली रैली दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित होने जा रही है। इस रैली के लिए दिल्ली पुलिस से मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बाद अब इस रैली के जरिए विपक्ष अपनी ताकत दिखाने से कहीं पीछे नहीं रहेगी तो ऐसे में भाजपा की टेंशन भी बढ़ सकती है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा आयोजित इस रैली में कांग्रेस, सपा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) समेत अन्य दलों के बड़े नेता शामिल होंगे। तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ विपक्षी दल रैली के जरिये विपक्ष के नेताओं पर हो रही राजनीतिक कार्रवाई, इलेक्टोरल बॉन्ड समेत अन्य मुद्दे उठाएंगे।
वहीं, इस रैली को लेकर 'आप' नेता ने बताया कि रामलीला मैदान में रैली के लिए हमें मंजूरी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेताओं का हमें समर्थन मिला है। उसी को देखते हुए हम 31 मार्च को रैली का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद के नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे।
'आप' नेताओं ने बताया कि रैली में अरविंद केजरीवाल के अलावा विपक्ष के नेताओं पर देशभर में हो रही कार्रवाई का मुद्दा उठाया जाएगा। उसके अलावा इंडिया गठबंधन इलेक्टोरल बॉन्ड, कांग्रेस के खाता सीज करने कार्रवाई, विपक्ष के नेताओं के यहां छापेमारी और ऑपरेशन लोटस के जरिये विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने की कोशिश का मुद्दा भी उठाया जाएगा।