ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / news / लोकसभा चुनाव : वोट देने के बाद वोटिंग सेंटर पर ही गई मतदाता...

लोकसभा चुनाव : वोट देने के बाद वोटिंग सेंटर पर ही गई मतदाता की जान : हार्ट अटैक से मौत की आशंका

13-May-2024 04:27 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार की पांच सीटों पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। इस बीच कुछ जगह से कुछ दुखद घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे एक शख्स की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


बताया जा रहा है कि अधिक गर्मी की वजह से मतदाता रविंद्र यादव बेहोश हो गए थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के बरौनी- 2 बूथ संख्या- 136 की है। मतदाता रविंद्र यादव मतदान के बाद जब घर लौट रहे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण उनकी जान चली गई। उनका कहना था कि अगर मतदान केंद्र पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध होती तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय लोग हार्ट अटैक से मौत की आशंका जता रहे हैं।