ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने पर एक्शन शुरू, तीन के...

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने पर एक्शन शुरू, तीन के खिलाफ केस दर्ज

09-Apr-2024 08:35 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले लोगों पर बिहार पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों पर पुलिस ने अब कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ईओयू में स्पेशल मीडिया यूनिट का गठन किया गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर गठित सोशल मीडिया यूनिट आचार संहिता लागू होने के बाद से अबतक सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले ऐसे 28 मामले दर्ज कर चुकी है। जिसकी छानबीन के बाद तीन मामलों को लेकर केस दर्ज किया गया है। एक मामला नालंदा, दूसरा पटना और तीसरा ईओयू में दर्ज किया गया है। सात मामलों में सनहा दर्ज हो चुका है जबकि 15 मामलों की जांच चल रही है।


कुल 28 संवेदनशील मामलो में से 19 जाति और धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने से संबंधित हैं। बड़ी संख्या में ऐसे पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाया भी गया है। नवादा और नालंदा समेत कुछ अन्य जिलों से इस तरह के सर्मावाधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस यूनिट के पास हर दिन औसतन 10 शिकायतें आ रही हैं। स्पेशल मीडिया यूनिट बहुत ही सावधानी से सोशल मीडिया पोस्ट की पड़ताल कर रहा है।